स्विट्जरलैंड होगा यूरोप का वो पहला देश जो लगाएगा कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध
Image Credit: Ensia
स्विट्जरलैंड की सबसे बड़ी एग्रो केमिकल कंपनी सिंजेंटा और जर्मनी की बेयर और बीएएसएफ बड़े पैमाने पर कृत्रिम कीटनाशक तैयार कर रही हैं। इसे देखते हुए स्विट्जरलैंड ने बड़ा फैसला लिया। स्विट्जरलैंड यूरोप का वो पहला देश होगा, जो कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाएगा। हालांकि विश्व में सबसे पहले भूटान कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा चुका है। स्विट्जरलैंड में 13 जून को इस संबंध में जनमत संग्रह भी किया जाएगा।