21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा ताजमहल, किए जा रहे विशेष इंतजाम
Image Credit: Shortpedia
ताजमहल और आगरा किले के दीदार जैसे विश्वदाय स्मारकों को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए ASI विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। संक्रमण से पर्यटकों को बचाने के लिए ताजमहल में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। ताजमहल में रोज दो बार सैनिटाइजेशन होगा। मास्क और फेस शील्ड के बिना किसी को भी प्रवेश नहीं मिल पाएगा। इसके लिए ASI जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी लगा रहा है।