अमेरिकी हथियारों के साथ तालिबान ने किया शक्ति प्रदर्शन
Image Credit: Twitter
तालिबान ने काबुल में अमेरिका निर्मित हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। तालिबान के सैन्य बलों ने काबुल में अमेरिकी निर्मित बख्तरबंद वाहनों और रूसी हेलीकॉप्टरों का एक सैन्य परेड आयोजित किया। जिसमें विद्रोही लड़ाकों से एक नियमित स्थायी सेना में उनके चल रहे परिवर्तन को दिखाया। तालिबान ने दो दशकों तक विद्रोही लड़ाकों के रूप में काम किया। इस दौरान हथियारों और उपकरणों के बड़े भंडार का इस्तेमाल किया।