तालिबान ने 3000 लीटर शराब काबुल की नहर में बहाई, तीन डीलर गिरफ्तार
Image Credit: Amar Ujala
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की खुफिया एजेंसी ने कहा है कि उसके एजेंटों ने छापेमारी में बरामद किए गए करीब 3000 लीटर शराब काबुल में एक नहर में बहा दी है। खुफिया महानिदेशालय द्वारा जारी किए गए एक वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि राजधानी काबुल में छापेमारी के दौरान उसके एजेंट बैरल में रखी शराब जब्त कर लेते हैं और बाद में उसे नहर में बहा रहे हैं।