तालिबान ने दयाकुंडी प्रांत में हजारा समुदाय के 14 लोगों की गोली मारकर हत्या की
Image Credit: PTI
तालिबान ने अफगानिस्तान के दयाकुंडी प्रांत के खादिर जिले में हजारा समुदाय के 14 लोगों को गोली मार दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है। मारे गए लोगों में 12 सैनिक शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आत्मसमर्पण किया और दो नागरिक हैं। आपको बता दें कि हजारा समुदाय अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है, जो मुख्य रूप से शिया इस्लाम का पालन करता है।