US में भारत के नए राजदूत होंगे तरणजीत सिंह संधू, हर्षवर्धन श्रृंगला की लेंगे जगह
Image Credit: shortpedia
अमेरिका में तरणजीत सिंह संधू भारत के नए राजदूत के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे, जो अब भारत में विदेश सचिव का पदभार संभालेंगे। इसकी अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। संधू के पास यूएन में काम करने का अनुभव है। वह वाशिंगटन में भी जाने माने चेहरें हैं। 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी, संधू को संयुक्त राष्ट्र में भी काम करने का अनुभव है।