दृष्टिबाधित व 8 दिव्यांगों के दल ने 5 दिन में फतह की सियाचिन की कुमार पोस्ट
Image Credit: Amar Ujala
सेना के ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम एक्सपेडीशन के तहत दृष्टिबाधित व टांग गंवा चुके इन साहसिक दिव्यांगों ने पांच दिन में 60 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ी। सियाचिन ग्लेशियर की 15,632 फुट की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्ट पर एक साथ सर्वाधिक संख्या में दिव्यांगों के पहुंचने से विश्व कीर्तिमान बन गया। पांच दिन के इस चुनौतीपूर्ण टास्क को सात सितंबर को शुरू कर 11 सितंबर को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।