तेलंगाना: महिला ने कांस्टेबल सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर की आत्महत्या
Image Credit: Newsbyte
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक महिला के पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद विषाक्त सेवन कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज करते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।