दिल्ली में पारा 45 के पार, यलो अलर्ट जारी, रविवार को आशिंक बादल छाए रहेंगे
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा 42.9 व न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जाहिर की। मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकलें और अधिक समय तक धूप के सीधे संपर्क में न रहें। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।