बारामूला में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, 2 जवान और 2 नागरिक घायल
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के पलहालन चौक में आतंकवादियों ने बुधवार सुबह सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें दो जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। बता दें हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए आपॅरेशन शुरू किया है। सुबह सीआरपीएफ की टीम इलाके के चौक में रुटीन ड्यूटी दे रही थी। इस दौरान एक वाहन पर आतंकवादी आए।