आतंकियों ने महिला का अपहरण कर कई महीनों तक किया रेप, इंसान का मांस खाने पर किया मजबूर
Image Credit: CFR
कांगो में आतंकवादियों द्वारा दो बार अगवा की गई कांगो की एक महिला के साथ बार-बार रेप किया गया है। साथ ही इस दौरान उससे जबरन मानव मांस पकवाया और खिलाया भी गया है। बता दें वूमन राइट ग्रुप फीमेल सॉलिडेरिटी फॉर इंटीग्रेटेड पीस एंड डेवलपमेंट की अध्यक्ष जूलिएन लुसेंग ने 15 सदस्यीय परिषद को कांगो के पूर्व में संघर्ष के बारे में संबोधित करते हुए महिला की कहानी सुनाई।