अब तक का सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड, इस कंपनी ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना
Image Credit: Newsbyte
देश के अब तक के सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड केस में CBI ने FIR दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, ABG शिपयार्ड के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि करीब 22 हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई है. सीबीआई अधिकारी ने बताया कि ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.