देश के पहले परमवीर चक्र विजेता की जयंती, युद्ध में दुश्मनों से लिया था लोहा
Image Credit: shortpedia
देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की आज जन्म जयंती है। 21 जून 1950 को मरणोपरांत मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। देश के वीर जवान के ज़ाबांजी के किस्से रोंगटे खड़े करने वाले हैं। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने अपने आखिरी संदेश में कहा था, 'जब तक हमारे पास आखिरी गोली और आखिरी फौजी है। एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा।'