बेंगुलरु पहुंचा एमबीबीएस छात्र नवीन का पार्थिव शरीर, सीएम बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि
Image Credit: ANI
1 मार्च को यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एमबीबीएस छात्र को श्रद्धांजलि दी। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के प्रयासों के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने उन्हें गोलाबारी में खोया।