झारखंड में उद्घाटन से पहले ढहा कांची नदी पर बना पुल, मरम्मत होनी हुई मुश्किल
Image Credit: Deccan Herald
झारखंड में रांची जिले के बुंडू प्रखंड में बूढ़ाडीह-हाराडीह के बीच कांची नदी पर बना पुल कुछ साल पहले 14 करोड़ की लागत से बना था। जो हाल ही में ढ़ह गया। ये पुल पहले इसी साल 27 मई को आए यास तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था। चार महीने बाद अब बारिश में ये लगभग ढह गया। अभियंताओं का कहना है कि अब पुल की मरम्मत होनी मुश्किल है।