लगातार दूसरे दिन शीतलहर से कांपी दिल्ली, पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का
Image Credit: Hindustan News Hub
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण समूचा उत्तर-पश्चिम भारत शीतलहर की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, कच्छ से लेकर तेलंगाना में शीतलहर जारी है। बुधवार को हवा की गति में कमी आने के कारण ठंड से हल्की राहत मिलेगी।