एकटक तकती रहीं जनरल रावत की बेटियां, ब्रिगेडियर लिद्दड़ की बेटी ने ताबूत चूमा तो हर आंख हुई नम
Image Credit: PTI
सीडीएस रावत, उनकी पत्नी, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ समेत 12 फौजियों के पार्थिव अवशेष पालम एयरपोर्ट पहुंचे तो हर आंख में आंसू थे। जनरल रावत की दोनों बेटियां पिता के अवशेषों को एकटक निहारती रहीं। इसी हादसे में शहीद ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ की बेटी आश्ना पिता के ताबूत के पास पहुंचीं। वे कुछ पल देखती रहीं और फिर झुककर पिता के ताबूत को चूम लिया। तब माहौल बेहद गमगीन हो गया।