आज मिले 16 और शवों के साथ इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 42 पहुंचा
Image Credit: shortpedia
केरल के इडुक्की में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है। रविवार को मलबे की सफाई के दौरान 16 और शव मिले हैं। पर्यटन के लिए मशहूर शहर मुन्नार के राजामलई इलाके में हुए इस हादसे में 20 घर तबाह हो गए हैं। कई घर अभी भी कीचड़ और चट्टानों के नीचे दबे हुए हैं। अब कचरे के नीचे फंसे लोगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित कुत्तों की मदद ली जा रही है।