हिजाब पर नहीं थम रही तकरार, 231 मुस्लिम स्टूडेंट्स ने एग्जाम देने से किया इनकार
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में हिजाब विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद भी कॉलेज और स्टूडेंट्स आमने-सामने हैं। राज्य के उप्पीननगडी स्थित सरकारी पीयू कॉलेज में हिजाब पहनने की अनुमति न देने पर 231 मुस्लिम स्टूडेंट्स ने परीक्षा में बैठने से इनकार कर दिया। स्टूडेंट्स चाहते थे कि उन्हें हिजाब के साथ एग्जाम में शामिल होने दिया जाए, जबकि कॉलेज ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।