जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए ब्रिटिश महारानी की हत्या करना चाहता था शख्स, हुआ गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के मकसद से एक शख्स क्रिसमस पर ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने के लिए उनके महल में घुसा। पुलिस ने आरोपी 19 साल के जसवंत सिंह छैल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। वह महल के मैदान के अंदर रानी के निजी अपार्टमेंट से महज 500 मीटर की दूरी पर था। इस दौरान वह तीर वाले हथियारों से लैस था।