बदलेगी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तस्वीर, एयरपोर्ट की तरह दिखेगा रेलवे स्टेशन
Image Credit: Livemint
रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने 9 वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज कंपनियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास योजना पर चर्चा हुई। जिसके तहत रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डे की तरह आगमन और निकासी के लिए अलग अलग गलियारे बनेंगे। आरएलडीए ने बैठक के दौरान पुनर्विकास योजना से जुड़ी सभी प्रासंगिक जानकारी डेवलपर्स के साथ साझा की और उनसे प्रतिक्रिया मांगी।