पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महंत नरेंद्र गिरि की दम घुटने से मौत की पुष्टि
Image Credit: India TV News
महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों की टीम ने दो घंटे तक किया। रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई। शव को संगम में स्नान के बाद मठ ले जाया गया। मठ से संगम के लिए निकली अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न महामंडलेश्वर और 13 अखाड़ों के साधु-संत प्रयागराज पहुंचे। कुछ देर में महंत नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी जाएगी।