एक नंबर बढ़वाने के लिए छात्र ने बोर्ड को कोर्ट में घसीटा, आखिरकार 3 साल बाद मिली जीत; बढ़ गए 28 अंक
Image Credit: Shortpedia
देशभर में कई छात्रों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट या मार्कशीट में गड़बड़ी की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन मध्यप्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपनी 12वीं की मार्कशीट में एक नंबर बढ़वाने के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड को तीन साल तक हाई कोर्ट में केस लड़ा. तीन साल लंबी लड़ाई लड़ी के बाद अब कोर्ट ने उसके हक में फैसला सुनाया है.