जम्मू-कश्मीर पर परिसीमन आयोग का कार्यकाल दो महीने बढ़ाया
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों का नये सिरे से परिसीमन करने के लिए गठित परिसीमन आयोग का कार्यकाल दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। आयोग का कार्यकाल 6 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन सोमवार को जारी कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इसे दो महीने बढ़ाकर 6 मई तक कर दिया गया है। मार्च 2020 में गठित आयोग को पिछले साल एक साल का विस्तार दिया गया था।