9वीं मंजिल से नीचे गिरी, लेकिन एकाएक उठकर चल पड़ी महिला; वीडियो वायरल
Image Credit: Shortpedia
रूस के पश्चिमी साइबेरिया प्रांत के इजलुचिन्स्क शहर का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक महिला इमारत के 9वें माले से 3 सेकंड में नीचे गिरती है। कुछ देर निढाल पड़े रहने के बाद वो उठकर सकुशल चल पड़ती है। उसे इसलिए ज्यादा चोट नहीं आती, क्योंकि नीचे बर्फ रहती है। वीडियो एक सर्विलांस कैमरे में कैद हुआ। घटना 22 जनवरी की है। महिला की पहचान उजागर नहीं हुई, लेकिन वो अस्पताल में भर्ती है।