दिल्ली में फिलहाल नहीं है कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा, क्वांरटाइन में 21,860 लोग
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में फिलहाल community transmission नहीं फैला है। रविवार को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनका सैंपल तीन दिन पहले भेजा गया होगा। दिल्ली में 21,860 को क्वांरटाइन में रखा गया। इसमें से विदेशों से आए 4,401 अपने घरों में क्वारंटाइन हैं, जबकि 1,142 सरकारी क्वारंटाइन केंद्र में हैं। जबकि 16,317 लोग विदेशों से लौटे लोगों और मरीजों के संपर्क में आए। इन्हें भी घर में ही क्वारंटाइन किया गया है।