रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप
Image Credit: Siasat
देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट के रूम नंबर 102 में धमाका होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और फायर कर्मी पर मौके पर पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी करते हुए इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा रोहिणी कोर्ट में चल रहीं सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई।