अमेरिका ने छोड़ा अफगानिस्तान तो तालिबान में खुशी की लहर, की आसमान में आतिशबाजी, बंदूकें चलाकर मनाया जश्न
Image Credit: Shortpedia
20 साल तक चले लंबे युद्ध के बाद आखिरकार अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना हटा ली है। आखिरी अमेरिकी विमान अफगानिस्तान की धरती छोड़ चुका है और अब अफगानिस्तान आधिकारिक रूप से अमेरिकी सेना मुक्त हो गया है। यही कारण है कि तालिबान ने कहा है कि अफगानिस्तान अब पूरी तरह आजाद हो गया है और आजादी का जश्न मनाते हुए आसमान में आतिशबाजियां कीं और बंदूकें चलाई हैं।