हैदरपोरा मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच, रामबन में धारा 144 लागू
Image Credit: Amar Ujala
हैदरपोरा मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके आदेश दिए। बकौल सिन्हा, 'सरकार मामले में उचित कार्रवाई करेगी। प्रशासन निर्दोष नागरिकों के जीवन की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराता है। प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि किसी के साथ कोई अन्याय न हो। इससे पहले मुठभेड़ में मारे गए दो नागरिकों के परिजनों ने निर्दोषों की हत्या का आरोप लगाकर श्रीनगर में प्रदर्शन कर शव सौंपने की मांग उठाई।'