इजराइल में 7 दिन में तीसरा हमला, तेल अवीव में फायरिंग, 5 की मौत
Image Credit: Shortpedia
इजराइल के तेल अवीव में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हुई। इजराइल पर 7 दिन में ये तीसरा आतंकी हमला है। अब तक इन हमलों में 11 की मौत हो चुकी है। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने इन हमलों के बाद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सख्ती से निपटने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश भी दिया।