यूक्रेनी बच्चे ने स्लोवाकिया तक तय किया 1,000 किलोमीटर का अकेले सफर
Image Credit: Shortpedia
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में 11 साल का एक यूक्रेनी बच्चा खुद 1,000 किलोमीटर से अधिक यात्रा करके सुरक्षित स्लोवाकिया पहुंचा। उसके कंधे पर एक बैग, उसकी मां का नोट और एक इमरजेंसी नंबर लिखा था। वह दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जापोरिज्जिया का रहने वाला था, जहां पिछले हफ्ते रूसी सेना ने कब्जा कर लिया। बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए उसके माता-पिता को यूक्रेन में रहना पड़ा।