बाढ़ में डूब गया यूक्रेन का ये गांव, फिर भी लोग खुश, जानें इसकी वजह
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन का डेमीडिव गांव बाढ़ में डूब गया है। इससे दुखी होने की जगह गांव वाले खुशी मना रहे हैं। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने गांव में बने बांध को खोलकर सीमा को दलदली बना दिया। इससे रूसी टैंक कीव पर हमले के लिए घुस नहीं सके और यूक्रेनी सेना को तैयारी का वक्त भी मिल गया। 750 घरों वाले इस गांव के कई घर पूरी तरह से डूब गए हैं।