जिन्हें सुनाई थी सजा, आज बने जान के दुश्मन, देश छोड़कर भाग रही हैं अफगान महिला जज
Image Credit: Shortpedia
जो कभी न्याय की देवियां थीं, आज अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भाग रही हैं। यह हालात हैं अफगानिस्तान के, जहां महिला जज अलग देशों में शरण लेने को मजबूर हैं। इन महिला जजों की संख्या 250 है। असल में तालिबान की सरकार बनने के बाद यहां पर तमाम कैदियों को जेल से रिहा कर दिया। इनमें वे तालिबान लड़ाके हैं, जिन्हें इन महिला जजों ने सजा दी थी।