बांग्लादेश में फ्रांस के खिलाफ हजारों लोगों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश की राजधानी में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी ढाका के पुराने इलाके की मुख्य बैतुल मोकर्रम मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘फ्रांसीसी वस्तुओं का बहिष्कार करो’ जैसे नारे लगाते हुए मैक्रों का पुतला भी जलाया। समूह के नेता नूर-हुसैन-काश्मी ने फ्रांस सरकार से दुनिया के दो अरब मुसलमानों से माफी मांगने की मांग की।