किम जोंग उन ने पिता की जयंती पर हजारों लोगों को माइनस 15 डिग्री तापमान में खड़ा रखा
Image Credit: Shortpedia
उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की 80वीं जयंती पर प्रोग्राम्स हुए। उनकी प्रतिमा के सामने हजारों लोगों को खड़े होकर किम के भाषण सुनने पड़े। लोग बिना दस्ताने या टोपी पहने लगभग -15 डिग्री तापमान में 30 मिनट तक खड़े रहे। वे अपने पिता के कार्यों का गुणगान करते रहे। जहां किम बैठे थे, वहां इलेक्ट्रिक वायर देखे गए, जो संभवता हीटर के होंगे।