लॉकडाउन के खिलाफ लंदन में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
लंदन के टैफल्गर स्क्वायर पर लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के नियम का विरोध करने के लिए हजारों लोगों ने जमा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया। इस दौरान मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शारीरिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दी। कमांडर एडी एडेलकन ने कहा, 'ये नियम लोगों को घातक वायरस से बचाने के लिए बनाए गए हैं'।