पाकिस्तान में भारतीय दूतावास की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही
Image Credit: India TV
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था में खासी लापरवाही बरती जा रही है। भारत ने उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान के ढुलमुल रवैये पर अपना विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से हाल ही में भारतीय उच्चायोग के बाहर एक कथित सुरक्षा उल्लंघन की जांच करने को कहा।