भोपाल की हलाली नदी में तीन बच्चे डूबे, दो की मौत
Image Credit: Shortpedia
भोपाल की हलाली नदी में तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चे को बचा लिया गया। इस दौरान परिजनों का अंधविश्वास भी सामने आया। दो बच्चों को संजीवनी अस्पताल ने जब मृत घोषित कर दिया तो परिजनों को भरोसा नहीं हुआ। वो अस्पताल के ही शव गृह में शवों को नमक के ढेर में गाड़ कर जान फूंकने की कोशिश करते रहे।