मुंबई के कांदिवली में तीन सफाई कर्मियों की सेप्टिक टैंक में गिरकर दम घुटने से मौत
Image Credit: newstracklive
मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने गए तीन सफाई कर्मियों की सेप्टिक टैंक में गिरने से दम घुटने से मौत हुई। मुंबई अग्निशमन विभाग ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें शताब्दी अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे हादसा हुआ। बीएमसी ने यह जानकारी दी। सफाई कर्मियों के घर में कोहराम मचा है।