फिर से शादी कर रही हैं टीना डाबी, इस बार इस शख्स को चुना अपना दुल्हा
Image Credit: Social Media
राजस्थान कैडर की 2016 बैच की यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी ने 2016 बैच के यूपीएससी सेकेंड टॉपर अतहर आमिर से 2018 में शादी की लेकिन 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया। अब टीना 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे संग शादी करेंगी। टीना ने प्रदीप की फोटो शेयर करके लिखा- 'वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।' 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में उनकी शादी हो सकती है।