आज किसानों का 12 घंटे का भारत बंद, किसान आंदोलन को चार महीने पूरे
Image Credit: Amar Ujala
एनएच 24 पर गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद हुआ। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से आहूत भारत बंद को देखते हुए तय कदम उठाया गया। संयुक्त किसान मोर्चे के अनुसार, राष्ट्रव्यापी बंद 26 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली की तीन सीमाओं-सिंघु, गाजीपुर और टीकरी पर किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर बंद बुलाया गया है।