आज है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, टीकरी बॉर्डर पर जुटेंगी 50 हजार महिलाएं
Image Credit: Amar Ujala
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर 50 हजार महिलाएं किसान आंदोलन के समर्थन में टीकरी बॉर्डर पर एकजुट होंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ये महिलाएं अपने अधिकारों की मांग करेंगी। साथ ही देश में महिलाओं पर अब तक हुए और लगातार हो रहे अत्याचारों पर बात करेंगी। संघर्ष के रास्ते पर चलकर अभी तक महिलाओं ने क्या पाया और क्या खोया है, यहां उस पर भी चर्चा होगी।