मुंबई हमले की 12वीं बरसी आज, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Image Credit: Shortpedia
आज मुंबई हमले की 12वीं बरसी है। आज ही मुंबई के होटल ताज में कुछ आंतकियों ने होटल में आए लोगों को बंधक बना लिया और कई लोगों को मार भी दिया। अपराध को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे। 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों को आज महाराष्ट्र सरकार श्रद्धांजलि देगी।