आज है World Kidney Day; 'किडनी हेल्थ फॉर ऑल' है इस बार की थीम
Image Credit: Istockphoto
किडनी की बीमारियों को लेकर जागरूकता लाने के लिए हर साल मार्च के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व भर में किडनी दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन की संयुक्त समिति ने सबसे पहले विश्व किडनी दिवस मनाने की शुरुआत की। हर साल विभिन्न स्वास्थ्य संगठन उन लोगों की मदद करने के लिए दिवस मनाते हैं जो किडनी की बीमारियों से लड़ रहे हैं।