आज नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे जस्टिस शरद अरविंद बोबडे
Image Credit: Shortpedia
भारत को आज नए मुख्य न्यायाधीश मिलने वाले हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस शरद अरविंद बोबडे को आज शपथ दिलाएंगे। अप्रैल 2013 में जस्टिस बोबडे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने थे। बोबडे अयोध्या विवाद मामले में फैसला देने वाले पांच जजों की संविधान पीठ में भी शामिल थे। न्यायमूर्ति अरविंद बोबड़े 23 अप्रैल 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे।