आज ही के दिन 1987 में टाइटेनिक का मलबा निकालने का काम शुरू हुआ
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 1987 में आरएमएस टाइटेनिक जहाज के मलबे को निकालने का काम शुरू हुआ था। फ्रांसीसी खोजकर्ताओं ने इसके लिए एक पनडुब्बी की मदद ली थी। यह ब्रिटिश जहाज 15 अप्रैल 1912 को अटलांटिक महासागर में हिमखंड से टकराकर डूब गया था। इस दौरान 1,513 यात्रियों की मौत हो गई थी। करीब 700 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। तब 2,200 के करीब लोग जहाज पर थे।