आज रात एक साथ घटेंगी ऐसी 3 अनोखी घटनाएं, सैकड़ों वर्षों में भी नहीं बनता जिनका संयोग
Image Credit: Usa today
आज रात एक विशाल एस्टेरॉइड पृथ्वी की कक्षा में चांद से भी कम दूरी पर आ धमकेगा। इसके अलावा उल्कापात होगा और नव अर्द्धचंद्र के सर्वाधिक पास पहुंचकर शुक्र ग्रह सर्वाधिक चमक बिखेरेगा। ये तीन घटनाएं एक साथ घटित होंगी। आज रात 2010 आरजे 53 क्षुद्रग्रह 68,400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी से मात्र 3 लाख 66 हजार किलोमीटर की दूरी पर गुजरेगा। इसका आकार 774 मीटर है।