लुइसियाना में आया 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टोरनेडो, 2,500 से ज्यादा घरों की बिजली गुल
Image Credit: Wtop
अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के न्यू ऑरलियन्स में 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए टोरनेडो के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई लापता हुए। राहत और बचाव कार्य में 300 जवान लगाए गए। न्यू ऑरलियंस के 4 इलाकों में आपातकाल घोषित हुआ। अमेरिका के 80% बवंडर लुइसियाना में आते हैं। बवंडर के चलते 2,500 से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। वहीं 100 से ज्यादा मकान और वाहनों को नुकसान पहुंचा।