जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर यातायात बंद, गिरा पारा, वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बाधित
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन के करोल एरिया में पस्सियां गिरने के बाद कल यातायात बंद रहा। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर बाद तक बंद रही। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग अटल टनल रोहतांग जैसी जगहों पर बर्फबारी हुई। वहीं माउंटीनाग, दियार, बेखली, मानतलाई, खीरगंगा व रशोल में भी बर्फ के फाहे गिरे।