प्रयागराज, कौशांबी व बहराइच के डीएम सहित 8 आईएएस अफसरों के तबादले
Image Credit: Shortpedia
यूपी में प्रयागराज, कौशांबी व बहराइच के जिलाधिकारी सहित आठ आईएएस अफसरों के तबादले हुए। बता दें बृहस्पतिवार देर रात 18 आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। इनमें छह जिलों गाजियाबाद, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी व बिजनौर में नए डीएम तथा गोरखपुर व झांसी मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई। शासन स्तर पर कई विभागों के चर्चित अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया।